पेड़ हैं धरती के आभूषण: अजय राय
वाराणसी
जिलासहकारीबैंक वाराणसी के पूर्व चेयरमैन तथा कृभको डायरेक्टर अजय राय तथा जिलासहकारीबैंक के सचिव/ सीईओ मिलिंद कुमार ने जिलासहकारीबैंक के परिसर मे पौधारोपण करके वृक्षारोपण के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर जिलासहकारीबैंक के पूर्व चेयरमैन अजय राय ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण है। वृक्ष हमे फल, फूल तथा प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण देतें हैं।
बैंक सचिव मिलिंद कुमार
ने कहा कि इस महाअभियान मे हर सहकारी कर्मचारी की सहभागिता हमें साहस और संबल देती है।
इस मौके पर उपमहाप्रबंधक मौर्य, नुरूल हसन संचालक डीसीबी, अनुभाग अधिकारी नायब सिंह, सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमारसिंह समेत कई जनप्रतिनिधिगण और बैंक कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज