बड़ागांव।दोपहर लगभग दो बजे लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बड़ागाँव क्षेत्र के चुरापुर, सहित अन्य संवेदन शील बूथ हसनपुर, पर भी जिलाधिकारी राजलिंगम , डीआईजी एस चेनप्पा ने जाकर निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात कर उन्हें बिना डरे मतदान करने की बात कही और बलदेव पीजी कालेज में चुबाव कराने के लिये आने वाली फोर्स के रुकने के संदर्भ में सुविधाओ के बाबत कालेज के प्राचार्य से जानकारी ली । डीएम राजलिंगम ने कॉलेज के प्राचार्य से फोर्स को रुकने के बाबत पानी , विधुत आपूर्ति व शौचालय की व्यस्था के संदर्भ में बात कर व्यस्था पर सन्तुष्टि जाहिर की साथ ही प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में भी यहां चुनाव में फोर्स रूकती रही है । बूथों के भृमण के दौरान डीएम राजलिंगम, डीआईजी एस चेनप्पा, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा , एसीपी प्रतीक चौहान ,एसओ बड़ागाँव आशीष मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज