बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिलबिला निवासी उमेश सरोज दिनांक 28 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे चिलाविला हरेहूँ मार्ग के बीच में भागीरथी विद्या मंन्दिर से कुछ दूरी पर पहुंचा था कि तभी हमारे गांव की लड़की ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर की तरफ जा रही थी और रो रही थी तभी हमने पूछा क्या हुआ तो लड़की ने बताया कि कूड़ी निवासी लालू व राजू पुत्र मकोई मंशी व गोलू पुत्र रविन्दर गौड़ तीनो हमारे साथ बदतमीजी कर रहे है। उमेश ने तीनों लोगों को मना किया तो उपरोक्त तीनों लोग मिलकर उमेश सरोज को बास के डण्डे से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया उमेश के चिल्लाने पर अगल बगल के लोगों आ गए और उपरोक्त लोग भाग गए जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिये। उमेश सरोज के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज