पिंडरा।विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशन में चल रहे संत रविदास की जयंती पूरे उत्तर प्रदेश में महासंघ के लोगों द्वारा मनाई गई जिसमें महासंघ के
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने लोगों से अपील किया कि संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर सर्व समाज को एकत्र किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि जाति मुक्त भारत की नींव उनके विचारों के बिना मुमकिन नहीं है, उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन संत अवेद्यनाथ जी महाराज हों या योगी जी महाराज आज भी सामाजिक समरसता की लड़ाई गोरक्षपीठ से लड़ रहे हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश मंत्री विशाल मालवीय को गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अमित गिरी, विनोद सिंह सहित भारी संख्या में महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज