पिंडरा।काशी द्वार के विरोध में तहसील पिंडरा में धरने पर बैठे किसानों के बीच शुक्रवार को नैतिक समर्थन देने गरीब मजदूर किसान संगठन के पदाधिकारी पहुँचे।
18 दिनों से चल रहे धरने में किसान शुक्रवार को अत्यधिक आक्रोशित दिखे और प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की कहाकि किसी भी कीमत पर किसान अपनी जमीन नही देंगे। वही किसानों के धरने के बीच गरीब मजदूर किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन पदाधिकारी किसानों के बीच पहुचे और कहाकि प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ हम लोग संगठन के बैनर तले लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों की मांग जायज है। सरकार को इस पर मंथन करने की जरूरत है। वही इस दौरान उक्त संगठन के प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष अवधेश राय, रामनारायण चौहान, रामजी चौहान, पिंटू गोंड़, सत्यप्रकाश सिंह,प्रवीण दुबे, हिमांशु रघुवंशी समेत दर्जनों किसान रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज