पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव एग्रो पार्क के सामने सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही कार के धक्के से घायल वृद्ध रामप्रकाश विश्वकर्मा 65 वर्ष की गुरुवार को मौत हो गई। घटना बुधवार की रात्रि की है।
बताते है रामपुर (फूलपुर ) गांव निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा करखियाव एग्रो पार्क स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की रात्रि में काम से छूटने के बाद साइकिल से घर आ रहा था। एग्रो पार्क के सामने ज्यो ही सड़क पार कर साइकिल से डिवाइडर के पास पहुचा तभी वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते उसे हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आई। गंभीरावस्था में निजी अस्पताल फ़िर पीएचसी से रेफर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान गुरुवार की रात्रि 8 बजे मौत हो गई। बताते है कि उनके साथ काम करने वाले गांव के ही युवक अंकित सिंह व मनोज गुप्ता ने अस्पताल पहुँचाने के साथ कार को पकड़ लिया। लेकिन मौका पाकर कार सवार भाग निकला। लेकिन कार नम्बर से उसकी पहचान जौनपुर के चिकित्सक रूप में हुई। मृतक को कोई संतान नही था। वह आप रिश्तेदार की पुत्री को दत्तक पुत्री के रूप में रखा था।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज