पिंडरा।
पिंडरा तहसील में गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समस्त राजनीतिक दलों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण मतदाता सूची के निर्माण के संबंध में एक आवश्यक बैठक एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।
जिसमे विधानसभा क्षेत्र पिंडरा के 336 बूथों पर मतदाताओं का बीएलओ द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बाबत राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाबत जानकारी देने के साथ हर बूथ पर एजेंट की तैनाती कर नई मतदाता सूची बनने में मदद करने की अपील की।
बैठक के दौरान एसडीएम के अलावा तहसीलदार राधेश्याम यादव, नायब तहसीलदार मनोज सिंह, प्राची केसरवानी के अलावा सीपीआई से श्यामलाल सिंह नंदाराम शास्त्री,भाजपा से जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कॉग्रेस से श्रीप्रकाश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से अवधेश पटेल , बसपा से मो0 इकराम समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज