पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।
पिंडरा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार को जंगलपुर (कठिरांव पहुंचे और ग्राम प्रधान व उसके समर्थकों द्वारा युवक की पीटकर की गई हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया।
विदित हो कि एक फरवरी को घर से बाइक से सब्जी लेने जाते समय एक वृद्ध को बाइक की मुठिया से टक्कर होने के बाद बरही नेवादा के ग्राम प्रधान राय साहब और उनके समर्थकों द्वारा युवक मंदीप सोनकर निवासी जंगलपुर कठिरांव की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसकी एक पखवाड़े बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। उसके बाद ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा और सड़क तक जाम कर दिया था। सड़क जाम करने के एक हफ्ते बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कोंग्रेसियो के साथ सोमवार को पीड़ित के घर पहुचे और पिता राजा सोनकर को सांत्वना दी। इस दौरान स्थानीय पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहाकि प्रदेश का पुलिस विभाग अपनी कार्यशैली का त्याग कर भाजपा की कार्यशैली पर चल रही और उसी के इशारे पर काम कर रही है। जनता पुलिसिया कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है। पीड़ित परिवार के नौजवान युवक की पीटकर हत्या कर दी जाती हैं और गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन पर पीड़ित परिवार पर मुकदमा दर्ज करती है और उल्टे आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। यदि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो कांग्रेसी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राजीव कुमार उर्फ राजूराम, बृजेश कुमार जैसल, राजीव सिंह गौतम, राकेश सिंह रिशु , रोशन सिंह, संतोष सोनकर, रमेश विश्वकर्मा, मनीष पाठक, कमलेश मिश्रा, लालजी सोनकर समेत अनेक लोग रहे।
बताते चलें कि पुलिस मंदीप सोनकर के मौत के मामले में ग्राम प्रधान बरही कला राय साहब समेत 4 लोगों के खिलाफ 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वही चक्का जाम करने वालों में कठिरांव के ग्राम प्रधान पति राजू पटेल समेत 21 ज्ञात व 50 अज्ञात के खिलाफ चौकी इचार्ज की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज