पाकिस्तान जिंदाबाद था और रहेगा का नारा लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें एक युवक सड़क किनारे पाकिस्तान जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा का नारा लगाने लगा था साथ ही उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया गया कि वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ीनीम मोहल्ले का है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल बाल मुकुंद ने बताया कि आपत्तिजनक नारा लगाने के मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आरोपी सद्दाम उर्फ गोलू निवासी बाग कुंजल गिरी कोतवाली शहर को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

More Stories
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व टेम्पो सीज
फर्जी ड्रग लाइसेंस और करोड़ों का टर्नओवर: मीरजापुर में NDPS केस का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली धमाके के बाद मीरजापुर में हाई अलर्ट!विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बढ़ाई गई सुरक्षा, मंडलायुक्त और आईजी ने किया निरीक्षण