वाराणसी– बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद की जनसभा ऐढ़े स्थित मैदान में गुरुवार अपराह्न तीन बजे से होगी। इसकी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। सभा में वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, मछलीशहर समेत कई संसदीय सीटों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इन जिलों से कार्यकर्ता भी आएंगे।
मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने मंडल प्रभारी रामचंद्र गौतम और जिलाध्यक्ष रविकुमार एडवोकेट के साथ सभास्थल का दौरा किया। आकाश आनंद सुबह दस बजे विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से लालगंज (आजमगढ़) की जनसभा सम्बोधित करने जाएंगे। यहां से ऐढ़े आएंगे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज