बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे; भगदड़ मचने से एक महिला की मौत~~~
हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन और थिएटर पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
दरअसल, अल्लू अर्जुन बुधवार रात बिना बताए संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आए थे। थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए फैंस अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए उतावले हो गए।
बड़ी संख्या में फैंस ने उनके साथ थिएटर में दाखिल होने की कोशिश की। इसके चलते भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर गए। कुछ लोग घायल भी हुए।
स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। भीड़ कम होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के साथ थिएटर मैनेजमेंट पर भी आरोप है कि उन्होंने इवेंट को सही से मैनेज नहीं किया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज