अभियान के पहले दिन मंगलवार को ही प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान
गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200 और झांसी में लगभग 199 ई-रिक्शा पर हुई कार्रवाई
आमजन व यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान
सीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग, जनपद व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
लखनऊ, 1 अप्रैल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था। अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया।
प्रतिदिन चलेगा अभियान, प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अभियान मंगलवार से प्रारंभ हुआ। इसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग हुई। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी होती रहेगी। इस अभियान में मुख्यालय के साथ जनपद स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा में 363 ई-रिक्शा पर कार्रवाई
अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मीरजापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज