कह रहे, 18 दिसंबर को विधानसभा आओगे तो मुकदमा होगा~~~
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जा रही है। पूरे प्रदेश के हमारे कार्यकर्ताओं को फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों को फोन किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
अजय राय ने कहा- हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज