अधिसूचना से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा,”लोकसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त तैयारी है। हम चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। हमने 80 जिलों में को-ऑर्डिनेटर बना दिए हैं। प्रियंका गांधी भी यहां पर चुनाव प्रचार के लिए आएंगी। जहां तक राहुल गांधी की यात्रा का सवाल है, उन्होंने अपनी यात्रा में पेपर लीक का मामला उठाया था। जिसकी वजह से यूपी सरकार को पेपर निरस्त करना पड़ा।”
उन्होंने कहा,”बीजेपी जो कह रही है कि हमारे पास चेहरे नहीं है तो बीजेपी हमारे ही लोगों को अपनी पार्टी में ज्वाइन करवा रही है, अजय कपूर को अभी उन्होंने ज्वाइन कराया। हमारे पास चेहरे थे आगे भी रहेंगे।”

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज