पॉस्को एक्ट में फंसाने की धमकी देकर 4 करोड़ मांगे, भाजपा नेता अपर्णा के पति हैं~~~~
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा कि चिनहट में रहने वाले कृष्णानंद पांडेय नाम के व्यक्ति ने एक कंपनी बनाई। यह कंपनी प्रापर्टी का काम करती थी।
कृष्णानंद पांडेय ने करोड़ों रुपए निवेश के नाम पर ठग लिए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो वह बहाने करने लगा। काफी दिन तक उसने पैसे वापस नहीं किए। जब प्रतीक ने सख्ती की तो पॉस्को एक्ट में फंसाने और फेक ऑडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं, प्रतीक से पांच करोड़ की रंगदारी भी मांगी।
प्रतीक सपा संस्थापक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वह अपर्णा यादव के पति हैं। अपर्णा ने विधानसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। वह अभी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज