पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव अमूल डेयरी के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है। निजी
चिकित्सालय में ज्ञात होगी कि ग्राम कुड़ी थाना बड़ागांव निवासी शारदा प्रसाद यादव पुत्र स्व० शिवनाथ यादव ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरा चचेरा भाई हरि प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय जयनाथ
5 मई की दोपहर लगभग 3 बजे अपनी बाइक हीरो स्पलेण्डर UP65BL5874 से सरकोनी से निमंत्रण करके घर आ रहा था कि अमूल डेयरी करखियाँव के सामने मेन रोड़ पर वाराणसी से सरकोनी की ओर जा रही टेम्पो (सवारी गाड़ी) UP65LT2264 लापरवाही पूर्वक एंव तेजगती से चलाते हुए आकर चचरे भाई के बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाईक क्षतिग्रस्त हो गयी। और मेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। टक्कर मारने के बाद टैम्पो गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे मे पलट गई। वहीं शारदा प्रसाद यादव के तहरीर पर फूलपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज