पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के थरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला और उसके पुत्र की कर दी पिटाई महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस मेडिकल मुआयना करा कर कर रही है जांच।
जानकारी के अनुसार थरी ग्राम निवासी पूनम देवी पत्नी विजय यादव को 6 मई की शाम लगभग 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही अमरनाथ पुत्र हरीदास यादव व लालमनी देवी पत्नी अमरनाथ व बृजेश यादव पुत्र अमरनाथ सभी लोग एक साथ एक राय होकर भद्दी- भद्दी गाली देते हुए पूनम का बाल पकड़ कर लात घुसा मुक्का व लाठी से मारे जिससे सर व बायें हाथ तथा पेट मे काफी चोटे आई है ।शोर सुनकर पूनम का पुत्र विवेक यादव बीच बचाव करने आया तो उसको भी मारे पीटे जिससे उसे भी चोटें आई हैं जाते-जाते उपरोक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी हैं।
पूनम के तहरीर पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ फूलपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज