पिंडरा।दिशा क्रिएशन के बैनर तले पुलिस 112 के कार्यो के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पिंडरा बाजार व बाबतपुर चौराहे पर शनिवार को नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया गया कि आप कभी भी कहीं भी किसी भी मुसीबत के क्षण में 112 डालकर उन्हें बुलाकर उनकी मदद ले सकते हैं। जैसे आप कहीं रात को गाड़ी बिगड़ जाने या किसी अन्य मुसीबत के समय आप 112 को डायल करेंगे। वह आपको तत्काल आपके घर तक छोड़ेंगे महिलाओं को रात में किसी घटना की संकेत हो तो तुरंत 112 की मदद ले और उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त कराने में सहयोग करें। नुक्कड़ नाटक का नेतृत्व नवीन मिश्रा ने किया। इस मौके परभोला सिंह राठौर, रिचा पांडेय, डाoलियाकतअली, चन्दशेखर आजाद , रसूल हाश्मी ,खूश्ब निशा मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज