बड़ागांव। थानाक्षेत्र के सेहमलपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता को उसका पति तरह तरह की यातना देकर घर से निकाल दिया तथा चोरी छिपे दुसरी शादी रचा लिया।पति की प्रताड़ना से आहत पत्नी ने शुक्रवार को देर शाम पति के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जन शिकायत प्रकोष्ठ में दिये गये प्रार्थना पत्र में विवाहिता पुनम गुप्ता ने आरोपी लगाया है की उसकी शादी 23 मई 2005 में नंदकिशोर निवासी ग्राम कटिया गली नंबर 7 सदरपुर सेक्टर 45 नोयडा जिला गौतमबुद्ध नगर से हिंदू रिति रिवाज से हुई थी। शादी के उपरांत सन् 2011 में पति पत्नी के जरिये एक लड़का पैदा हुए जिसके बाद पति अक्सर मारता पीटता और प्रताड़ित करता रहता था।23 फरवरी 2023 को विवाहिता का पति उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और लड़का अपने पास रख लिया तबसे विवाहिता मायके में रह रही है इस बीच उसका पति चोरी छिपे दुसरी शादी भी कर लिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज