वाराणसी।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं पुण्यतिथि के अवसर पर “एकता के लिए चलें, राष्ट्र के उत्थान के लिए जगें” संदेश के साथ हरहुआ ब्लॉक में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख हरहुवा विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजगरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू, क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच तिरंगा लहराता रहा और युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
16 नवंबर 2025 की सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह यूनिटी मार्च—“एक भारत, आत्मनिर्भर भारत”—अजगरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक त्रिभुवन राम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शांति शिक्षा इंटर कॉलेज और अमर शहीद इंटर कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं ने बेलावरिया (हरहुआ ब्लॉक) तक पदयात्रा में शामिल होकर अद्वितीय एकता का संदेश दिया।
यात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज