काशी बनेगी भारत-मॉरीशस मित्रता का सेतु: मोदी और रामगुलाम की ऐतिहासिक मुलाकात.

वाराणसी। 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 09 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर रह रहे रामगुलाम की यह यात्रा खास मानी जा रही है। चार महीने बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की आमने-सामने मुलाकात होगी। वार्ता में व्यापार, पर्यटन और प्रौद्योगिकी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पीएमओ से सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। केंद्र सरकार ने वाराणसी मंडल के कमिश्नर एस. राजलिंगम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के ठहराव और स्वागत सत्कार की पूरी तैयारी की जा रही है।

धर्म-संस्कृति से जुड़ेगा दौरा
अपने वाराणसी प्रवास के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम, कालभैरव मंदिर, सारनाथ और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे।

राज्यपाल और CM देंगे डिनर पार्टी
उनके सम्मान में यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष डिनर पार्टी आयोजित करेंगे, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

6 साल बाद फिर काशी में मुलाकात
इससे पहले वर्ष 2019 में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान पीएम मोदी और मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ काशी में मिले थे। अब एक बार फिर काशी अंतरराष्ट्रीय रिश्तों की नई गवाही देने जा रही है।

About The Author

Share the News