वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा मान्यवर कांशीराम आवास योजना, इंद्रपुर शिवपुर में स्थित पार्कों के रख-रखाव एवं प्रबंधन को लेकर मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वी डी ए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार, सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में अवगत कराया गया कि कांशीराम आवास योजना, इंद्रपुर शिवपुर में 3 पार्कों का सौंदर्याकरण एवं विकास कार्य प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। शासनादेशानुसार, इन पार्कों के पूर्ण होने के बाद उनका रख-रखाव स्थानीय निकाय अथवा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) की परियोजना अधिकारी निधि वाजपेयी तथा कांशीराम आवास योजना, इंद्रपुर शिवपुर की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। बैठक में पार्कों के भविष्य में रख-रखाव और प्रबंधन की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने निर्देशित किया कि चूँकि वर्तमान आरडब्ल्यूए सक्रिय नहीं है, इसलिए नई आरडब्ल्यूए का पुनर्गठन किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राधिकरण द्वारा चल रहे कार्यों में स्थानीय वेंडर्स का सहयोग लिया जाए। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी पार्कों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को लेकर अपने सुझाव दिए।
गौरतलब है कि वी डी ए द्वारा किए जा रहे इस कदम से क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे तथा सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज