मछलीशहर सांसद ने की फर्जी फोटो वायरल होने पर साइबर क्राइम में की शिकायत

पिंडरा

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाकर सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म पर वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सांसद प्रिया सरोज ने गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया ।
सांसद ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम इंचार्ज से फोन पर संपर्क कर दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और डिजिटल सुरक्षा का भी मामला है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी भ्रामक या बिना सत्यापन वाली जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
विदित हो कि सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की फ़ोटो एआई के माध्यम से इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ।जिसमे उन्हें लंदन में होना बताया गया। जिसे उन्होंने फर्जी बताया।

About The Author

Share the News