चंदौली कनेक्शन, सुल्तानपुर में दबोचा गया आरोपी
लखनऊ/चंदौली। (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त साबिर खाँ उर्फ सबिल उर्फ परवेज को 28 फरवरी 2026 की रात गिरफ्तार कर लिया गया।
सुल्तानपुर से गिरफ्तारी
एसटीएफ टीम ने आरोपी को के थाना कुड़वार क्षेत्र स्थित पाण्डेय ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट, अयोध्या रोड, टोल प्लाजा मुजेश के पास रात करीब 9:30 बजे दबोचा।
आरोपी के खिलाफ थाना अलीनगर, जनपद में मु0अ0सं0 182/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
STF की रणनीतिक कार्रवाई
फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लाल प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई थी।
मुख्य आरक्षी प्रभाकर पाण्डेय व गौरव सिंह की टीम ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
तस्करी गिरोह का नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी एक संगठित गिरोह संचालित करता था, जो यूपी, हरियाणा और पंजाब से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर असम और पश्चिम बंगाल तक सप्लाई करता था।
फरवरी 2024 में गोवंशीय तस्करी के मामले में वह थाना अलीनगर (चंदौली) से गिरफ्तार हुआ था। अगस्त 2024 में गैंगस्टर एक्ट दर्ज होने के बाद वह हरियाणा, मुंबई, दिल्ली, मध्य प्रदेश और अहमदाबाद में ठिकाने बदल-बदलकर फरार चल रहा था।
न्यायालय की कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) जारी था। साथ ही धारा 82/83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 355/2023, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ — गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम
- मु0अ0सं0 23/2024, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली — गोवध निवारण अधिनियम
- मु0अ0सं0 182/2024, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली — यूपी गैंगस्टर एक्ट
गिरफ्तार आरोपी को संबंधित मुकदमे में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। एसटीएफ आरोपी के विस्तृत आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
— विवेक सिंह रिंकू
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज