प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चार डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को युवक के सिर में घुसी कुल्हाड़ी को बाहर निकाल लिया। करीब 8 घंटे तक ऑपरेशन चला। इससे मरीज की जान बच गई। डॉक्टर इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।
बदमाशों के हमले में युवक के सिर पर करीब डेढ़ इंच कुल्हाड़ी धंस गई थी। कौशांबी के मंझनपुर के रहने वाले 26 वर्षीय जय सिंह शुक्रवार की रात खेत में बने टिन शेड के नीचे सो रहे थे। तभी 12 हमलावरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी उनके सिर में धंस गई।
न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एसडी पाण्डेय और डॉ. यतेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में ऑपरेशन चला।

More Stories
चंदौली में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार अवैध संबंध के शक में लोहे की रॉड से की हत्या, जंगल में फेंका शव
ज्वाइन करते ही एक्शन मोड में एसपी आकाश पटेल: हेड कांस्टेबल सस्पेंड, 6 पुलिसकर्मियों पर जांच
मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे CM योगी, नवरात्रि से पहले तैयारियों का लिया जायजा