पिंडरा। तहसील क्षेत्र के बसनी गांव के किसानों की जमीन लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आराजी नंबर 533, 554 की जमीन का बैनामा जून 2024 में हुआ लेकिन आज तक मुआवजा न मिलने के कारण किसान आज भी अधिकारियों के यहां लगा रहे हैं चक्कर जिन किसानों की जमीन गई है उनमें अभय कुमार दुबे, अजीत कुमार दुबे, आशा देवी, पवन दुबे, अनिल कुमार दुबे, सुनील कुमार दूबे ,राकेश दुबे ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से डीएम व कमिश्नर को कई बार अवगत कराया लेकिन 10 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी पिंडरा को भी प्रार्थना पत्र दी गई थी। लेकिन मुआवजा की राशि अभी तक नहीं मिल पाई है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज