वाराणसी। सड़क सुरक्षा को लेकर में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार को विशेष जांच अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने के मामलों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान का नेतृत्व , उप परिवहन आयुक्त (वाराणसी ज़ोन) ने किया। उनके साथ , एआरटीओ (प्रवर्तन) उपस्थित रहे। वहीं पुलिस टीम का नेतृत्व और ने किया। इस दौरान भी मौजूद रहे।
अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” आदेश के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही संबंधित जागरूकता बैनरों की उपलब्धता और उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 60 चालान किए गए।
अधिकारियों ने आमजन को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट के नियमित उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हेलमेट पहनना न केवल चालक बल्कि पीछे बैठने वाली सवारी (पिलियन राइडर) के लिए भी अनिवार्य है।
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो व्यक्तियों के सवार होने की अनुमति है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत हेलमेट न पहनने पर ₹1000 का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज