पिंडरा।
कांग्रेस द्वारा रविवार को मैदागिन के टाउन हॉल अयोजित धरना प्रदर्शन के पहले ही जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार को रात्रि में ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट होने के बाद घर पर ही मजदूरों संग जिला उपाध्यक्ष ने धरना दिया।
जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू को पुलिस द्वारा रात्रि 11 बजे हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसपर सुबह 11 बजे अपने घर ही गजोखर के मनरेगा मजदूरों के साथ भाजपा के मनरेगा कानून में संशोधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और कहाकि सरकार तानाशाही के तहत शासन कर रही है। मजदूरो को काम तक नही मिल रहा है। उस पर नए कानून बनाकर उन्हें तोड़ रही है।
इस दौरान रतनलाल सेठ ,सारनाथ राम, प्रदीप कुमार, शंकर विश्वकर्मा हरी लाल, राजू भारती, फूलचंद राम, विजय कुमार, आर्यन शर्मा, जितेंद्र कनौजिया, मोनू शर्मा, नीलेश शर्मा, पिंटू कुमार, निखिल कनौजिया, गोलू चौहान, गौतम यादव, अवधेश कुमार,कलावती देवी, प्रमिला देवी, सावित्री, रंजन,रीता देवी, चंद्र तारा, प्रमिला देवी समेत अनेक मनरेगा मजदूर रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज