गलवार सुबह वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक अनुराग यादव की मौत हो गई। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती के पास हुई, जब तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतक अनुराग यादव, पुत्र साधु यादव, निवासी रामपुर गांव का रहने वाला था और सुबह लगभग साढ़े पांच बजे अपने साथियों के साथ सुभाष इंटर कॉलेज, चौबेपुर के खेल मैदान में सेना भर्ती की तैयारी के लिए जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
करीब दो घंटे के समझाने-बुझाने के बाद, एसीपी व प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा की समझाइश पर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज