वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में मिली तैनाती~~~
उत्तर प्रदेश में शनिवार को 15 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला किया गया। संयुक्त निदेशक स्तर के इन चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनाती दी गई है।
इसमें डॉ नेम सिंह को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ से वरिष्ठ परामर्शदाता, मोती लाल नेहरु मण्डलीय चिकित्सालय, प्रयागराज भेजा गया है।
डॉ अरुण सिंघल को संयुक्त निदेशक, उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ से वरिष्ठ परामर्शदाता, यूएचएम चिकित्सालय, कानपुर नगर भेजा गया है।
डॉ अशोक कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा से वरिष्ठ परामर्शदाता, यूएचएम चिकित्सालय, कानपुर नगर में तैनाती मिली है।
डॉ ब्रम्ह सिंह को जिला कुष्ठ अधिकारी अधीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरादाबाद से वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, मुरादाबाद में तैनाती मिली है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज