प्रधान पर सीवर निर्माण का धन हजम कर जाने का आरोप लगा की नारा बाजी
पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
सेवापुरी।स्थानीय विकासखंड के महंगीपुर गांव के ग्रामीण कई महीनों से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे थे बार-बार ग्राम प्रधान से सीवर लाइन ठीक कराने की मांग भी की लेकिन उनके ऊपर जब कोई असर नहीं हुआ तो शनिवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। और गांव की महिलाएं फावड़ा लेकर खुद ही सीवर की सफाई करने लगी इस बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते कई महीनों से गाँव के मुख्य सड़क मार्ग का सीवर जाम है पानी हमेशा सड़क पर जमा रहता है जिससे आवागमन में लोगो को काफी परेशानी हो रही है।जिसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से की गई लेकिन उन्होंने मांग को अनसुनी कर दी जिससे परेशान होकर गांव की महिलाओं ने सीवर को खुद साफ करने का बीड़ा उठाया वही इस बीच ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सीवर को साफ करने के लिए आए धन का प्रधान बंदर बांट कर लिया है जिसकी जांच की भी ग्रामीणों ने मांग किया।और इस मामले में शीघ्र ही ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की भी बात कही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज