बड़ागांव– थाना क्षेत्र बड़ागांव अंतर्गत ग्राम अहरक खास में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना 4 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़ित कमला प्रसाद पुत्र स्व. मिट्ठू राम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका लड़का पश्चिमपुर अहरक स्थित रास्ते से होकर घर आ रहा था, तभी पास के पड़ोसी मानचन्द्र उर्फ नकछेद, रुपचन्द्र, पवन कुमार, सुनील कुमार तथा उनके परिजनों ने रास्ता रोक कर गाली-गलौज शुरू कर दी।
शोरगुल सुनकर पीड़ित की पत्नी मंजू देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं, तभी आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया जिससे मंजू देवी को सिर में गंभीर चोट आई।
बड़गांव पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज