बड़ागाँव – जनपद में बढ़ती साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।जिसको लेकर बड़ागाँव पुलिस सोमवार को थाना प्रभारी अतुल सिंह के नेतृत्व में बलदेव बालिका विद्यालय,सुभद्रा इंटर कॉलेज एवं बसनी चौराहे पर अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया अभियानों, वीडियो, बैनर और पोस्टर जैसे आकर्षक तरीकों का इस्तेमाल करके लोगो को जागरूक किया।
थाना प्रभारी अतुल सिंह ने मौजूद लोगो से अपील की वे अपने बैंक ओटीपी, खाते से जुड़ी जानकारी, या किसी संदिग्ध मैसेज को किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा, लोगों को सतर्क रहना होगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज