पिंडरा। जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड वाराणसी के नवनिर्वाचित सभापति राकेश सिंह अलगू का मंगलवार को सहकारी सचिव संघ के जिलाध्यक्ष तथा मंगारी बीपैक्स के सचिव ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व मे दर्जनो सचिवो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर ऋषि सिंह ने अलगू सिंह को चेयरमैन बनने की हार्दिक बधाई देते हुए जिला सहकारी फेडरेशन के तीव्र विकास की शुभकामनाएँ दीं।
डीसीएफ सभापति ने सचिवो को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि सचिवो की जायज माँगो को माननीय सहकारिता मंत्री के समक्ष उठायेंगे।
इस अवसर पर ऋषि सिंह,अरविंद दूबे,इन्दू प्रताप सिंह गुड्डू,प्रशांत सिंह,गिरीश सिंह तथा हरहुआ तथा पिंडरा के सचिव उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज