बड़ागांव थानाक्षेत्र के इटहा गांव में शनिवार की रात पत्नी को छोड़ने आये शौहर और उसके छोटे भाई को मायके वालों ने पेड़ में बांधकर पिटाई करते हुए तलाक देने तथा साथ में पचास लाख रुपए हर्जाना देने की मांग करने लगे। घायलों की चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण एकत्रित होने लगे तो हमलावर मौके से भाग निकले। घायल अपना उपचार कराने के उपरांत रविवार को देर शाम पत्नी के भाइयों सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के पिपरी थाना अंतर्गत रेनूकुट निवासी आफताब आलम की शादी इटहा गांव के इजहार अली की बहन शहनाज़ बानो के साथ हुई थी। घटना के दिन शौहर के ससुराल में दस्तार बंदी का रस्म हो रहा था जिसमें भाग लेने के लिए पत्नी जिद करने लगी तो पति ने कहा हमें निमंत्रण नहीं तुमको तुम्हारे घर छोड़ देते हैं और वह अपने छोटे भाई मुहम्मद आरिफ के साथ पत्नी को लेकर मायके छोड़ने गांव में आया। पत्नी गाड़ी से उतरकर अपने घर चली गयी इतने में मायके पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोग चार पहिया गाड़ी के पास पहुंचे और उन्हें एक बागीचे में ले जाकर पेड़ से बांध कर पीटने लगे। घायल का उपचार रेनूकुट में स्थित नीजी चिकित्सालय में चल रहा है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज