पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर (मथुरीपुर) गांव में एक सप्ताह पूर्व सर्प दंश के चलते बीएचयू में भर्ती नाबालिक की मंगलवार को मौत हो गई।
गरीब किसान रामसागर की 15 वर्षीय पुत्री रितु पटेल को गत सोमवार को मड़ई के घर से ईंधन निकालने के दौरान सर्प ने डस लिया था। जिसपर परिजन बीएचयू में भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद मंगलवार को सायंकाल में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज