पिंडरा। पिंडरा विधानसभा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वत्रंत देव सिंह रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार राष्ट्रीय एकता, कठोर परिश्रम, आत्मबल और लोकतंत्र के मूल्यों पर आधारित थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव मिटाकर राष्ट्र को एकजुट करने, नागरिक कर्तव्य निभाने और सुशासन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत माता और वंदे मातरम कोई शब्द नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे हृदय का भाव है।
पिंडरा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक है कि हम सब भेदभाव भूलकर राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए कार्य करें। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में पिंडरा विधायक ने मुख्य अतिथि स्वत्रंत देव सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। एकता यात्रा बसनी से निकलकर कुआर बाजार तक निकाली गई। रास्ते में बहुतरा, निन्दनपुर, बेलवां, लखमीपुर, घमहापुर सहित कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के आगे घुड़सवारों और बुलेट सवार युवाओं का जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा।
यात्रा में पिंडरा विधानसभा के कई कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सुशील सिंह, पूनम मौर्या, डॉ. एस.डी. अग्रवाल, पवन सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, नागेंद्र रघुवंशी, महेंद्र सिंह, अवनीश सिंह बेबी, अजय तिवारी, अमन पटेल, अभिषेक सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज