पिंडरा
उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगारी में समर कैंप के अंतर्गत इन्वॉल्व संस्था द्वारा “सपनों का पिटारा” नामक रचनात्मक अभियान का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को अपने सपनों के प्रति जागरूक करना और उन्हें शब्दों में व्यक्त करने का अवसर देना था।
संस्था की ओर से राहुल कुमार सिंह, अमर सिंह और खांडेराव पांचाल उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारण, चुनौतियों से जूझने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर के शिक्षक श्रवण कुमार, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहयोग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज