दिनदहाड़े घर में घुसकर 3 गोली मारी; दो सिर और एक गोली सीने में लगी~~~~
हापुड़ में सपा नेता की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने 3 गोली मारी है। जब तक परिजन कुछ समझ पाते बदमाश मौके से फरार हो गया। घर वाले आनन- फानन में महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन कॉलोनी में समाजवादी पार्टी के नेता व प्रॉपर्टी डीलर जहीर सलमानी पत्नी नाजरीन (40) और अपने परिवार के साथ रहते हैं। नाजरीन जहीर सलमानी की दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी मायके में रहती है। जहीर सलमानी किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे।
दोपहर करीब सवा 1 बजे जहीर सलमानी की पत्नी नाजरीन घर में मौजूद थीं। वहां फर्नीचर बनाने वाले 6 से ज्यादा लेबर भी काम कर रहे थे।
एक के बाद एक मारी तीन गोलियां
बताया जा रहा है कि इसी बीच एक अज्ञात बदमाश घर में पहुंचा और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, नाजरीन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन गोलियां नाजरीन को मारकर फरार हो गया। नाजरीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज