बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने यह आरोप लगाया कि मेरी पुत्री जब शौच करने हेतु अपने शौचालय के अंदर गई तो गांव का ही एक युवक जबरदस्ती दरवाजा खुलवाकर कर छेड़खानी करने लगा।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी ने बताया कि 15 अप्रैल को मेरी पुत्री अपने लैटीन में शौच करने गयी थी। गांव का युवक लैटीन का दरवाजा जबरजस्ती खोलवाँ कर मेरे पुत्री के साथ जबरजस्ती छेड़खानी करने लगा।
मेरी पुत्री के हल्ला करने पर युवती की मां जब मौके पर पहुंची तो जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग गया । पीड़ित युवती की मां ने बताया कि युवक मेरे ही गांव का निवासी है। युवती की मां के तहरीर पर बड़ा गांव पुलिस युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज