पिंडरा।
पिंडरा तहसील पर अपनी समस्या को लेकर बुधवार को पहुची एक दर्जन महिलाओं को उन्हें अधिकारियो की गैर मौजूदगी के चलते बैरंग लौटना पड़ा। जिससे उनमें रोष दिखा।
बताते चलें कि बेलवा (हटिया) बस्ती की महिलाएं आवास, राशन कार्ड, शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर पत्रक देने तहसील पहुची थी। लेकिन किसी सक्षम अधिकारी के न होने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। जिसकी शिकायत ट्वीट कर मुख्यमंत्री से की। पत्रक देने पहुची महिला रेखा,लालमणि, भगवानी,मीरादेवी,शांति देवी,प्रेमा देवी ने बताया कि ठंड में सुबह 11 बजे से 1 एक बजे तक रही लेकिन कोई अधिकारी नही मिला। उल्टे कमर्चारियों द्वारा दूसरे दिन आने की बात कर वापस कर दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज