11 अप्रैल 2024 को अगली डेट; ज्ञानवापी केस में नंदी महाराज की ओर से दाखिल है याचिका~~~~
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास तहखाने की मरम्मत के लिए दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 11 अप्रैल 2024 को होगी। हिंदू पक्ष ने व्यास तहखाने की अविलंब मरम्मत की मांग उठाई है। इसमें मुस्लिम पक्ष के लोगों द्वारा छत पर नमाज पढ़ने पर भी आपत्ति जताई गई है।
याचिका में तहखाने की छत कमजोर होने का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि मुस्लिम नामजियों पर छत ध्वस्त करने के इरादे से उछलने कूदने का काम किया जा रहा है। कोर्ट से इन सभी गतिविधियों पर विराम लगाने को लेकर गुहार लगाई, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी, जिसमें 11 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी।
मंगलवार को ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तलगृह की मरम्मत व छत पर किसी को जाने से रोकने की याचिका सुनी जानी थी। प्रार्थना पत्र मां शृंगार गौरी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया वगैरह मुकदमे के वादी सुंदरपुर निवासी रामप्रसाद सिंह ने दाखिल किया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज