बड़ागांव। थाना क्षेत्र के भरतीपुर गांव में बुधवार की शाम 25 वर्षीय एक विवाहिता उस समय फांसी पर झुल गयी जब घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। मृतका की सास जब देर शाम घर पहुंची तो विवाहिता को फांसी पर झुलते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासिनी मृतका मधु विश्वकर्मा का मायका फुलपुर थानाक्षेत्र के दबेथुआ गांव में है उसकी शादी आज से डेढ़ वर्ष पुर्व स्थानीय थानाक्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी रितेश विश्वकर्मा के साथ हुई थी पति बांबे में रहकर नौकरी करता है विवाहिता अपनी सास के साथ घर रहती थी। बुधवार को उसकी सास दोपहर बाद खेत में पानी भरने गयी थी उसी दौरान विवाहिता ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे फांसी पर लटक गयी।शाम को सास शांति देवी घर लौटी तो काफी देर तक पीटने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला और न आवाज़ आयी जिसपर वृद्ध महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया तो दरवाजा तोड़कर देखा गया तो विवाहिता फांसी पर झुल रही थी। सुचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में ले विधिक कार्यवाही कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज