पिंडरा।बरही नेवादा जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय बरही नेवादा से पूर्व में अध्ययनरत छात्रों द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करने पर सोमवार को शिक्षको व अभिभावकों द्वारा सम्मानित किया गया।
उक्त विद्यालय में अध्ययनरत 25 मेधावी छात्रों को विद्यालय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लेने पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमएमसी अध्यक्ष दयाराम गुप्त, विजय बहादुर सिंह, संतोष कुमार गुप्त, अशोक गुप्त, अनिल वर्मा एवं विद्यालय स्टाफ सहित प्रधानाध्यापक अजय कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज