एक लाख की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान
पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड में स्थापित पेयजल नलकूप शो पीस बना हुआ है कही स्टार्टर जला है तो कही मोटर तो कही लीकेज अधिक होने के कारण पानी नही मिल पा रहा है।
बताते है कि मंगारी में पेयजल नलकूप में लगा स्टार्टर दो दिन से खराब होने से जलापूर्ति आधा दर्जन गांवों की बाधित है। वही पिंडरा में 25 हजार आबादी के लिए लगे दो मोटर में से एक मोटर के एक हफ्ते से जलने के कारण मात्र एक समय थोड़ी देर के लिए पानी मिलने से लोग परेशान है। जबकि उक्त पेयजल नलकूप से आधा दर्जन गांवों को आपूर्ति होती है।
इसके अलावा थानारामपुर में लगा पेयजल नलकूप भी पूरी क्षमता से आपूर्ति न दे पाने के कारण शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान है। बताते हैं कि पाइप लाइन में एक दर्जन जगह लीकेज होने के कारण टेल तक पानी नही पहुच पाता। यही हाल फूलपुर व सिंधोरा में लगे पेयजल नलकूप की है। वहाँ भी पानी टेल तक न पहुचने लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी लेने के लिए मजबूर है।
इस बाबत ए ई जलनिगम सद्दाम हुसैन ने बताया कि पिंडरा व मंगारी की समस्या एक दो दिन ठीक कर दी जाएगी। लीकेज बनाने में समय लगेगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज