पिंडरा। बाबतपुर चौराहे को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए डी सी पी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह व ए डी सी पी सरवरन टी के निर्देश पर सुबह 10:00 बजे बाबतपुर चौकी इंचार्ज प्रतीक कुमार तिवारी अपने हमराहियों के साथ बाबतपुर चौराहे पर सघन वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें 10 बाइक दो मैजिक सवारी ढोने वाली गाड़ियों को किया सीज़ किया गया और वहीं दर्जनों वाहनों का चालान किया गया। वही चौकी इंचार्ज प्रतीक कुमार तिवारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। और अति शीघ्र जो दुकानदार दुकान के सामने अतिक्रमण करके रखे हैं ।उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें चिन्हित भी कर लिया गया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज