बेड पर गिरे थे, शरीर अकड़ा था; आस्ट्रेलिया से शहर घूमने आए थे~~~~
“वाराणसी के सितारा होटल में शुक्रवार दोपहर एक विदेशी टूरिस्ट का शव मिला। लाश बेड पर पड़ी थी, मुंह नीचे साइड था। शरीर पूरी तरह अकड़ा था। होटल स्टाफ ने जब चेक आउट के लिए दरवाजा खटखटाया।
कोई रिस्पांस नहीं आया। कमरे के मोबाइल नंबर पर कॉल की। फिर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में स्टाफ ने मास्टर चॉबी से दरवाजा खोला, तो लाश मिली।
पर्यटक की शिनाख्त ऑस्ट्रेलिया के कोबार्ड मालकोम जान (62) के रूप में हुई है। जो गुरुवार(20 मार्च) शाम में वाराणसी आए थे। 23 मार्च को चेक आउट था।पुलिस ने रूम नंबर 2210 की तलाशी ली। इसके बाद फोरेंसिक टीम पहुंची है। कमरे की तलाशी ले रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज