प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के तहत खरीफ वर्ष 2025 का डिजिटल क्रॉप सर्वे तय समय से पहले ही पूरा कर जिले ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की। निर्धारित समय से पूर्व 31 अगस्त तक 1100 सर्वे पूरे करने पर कृषि विभाग के 7 कर्मचारियों और पंचायत विभाग के 66 पंचायत सहायकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने 66 पंचायत सहायकों को प्रशस्ति-पत्र व स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। वहीं कृषि विभाग के 7 कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अपने सम्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा करने वाले सर्वेयर सराहना के पात्र हैं। उन्होंने घोषणा की कि 15 सितम्बर तक कार्य पूरा करने वाले अन्य सर्वेयरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, उप परियोजना निदेशक शोभा और डीपीआरओ ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उप कृषि निदेशक ने किया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज