वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की महिला सिपाही ने मां और बेटी की जान बचाई। बेटी को सही सलामत देख बुजुर्ग पिता की आंखें भर आईं। कैंट इंस्पेक्टर संदीप यादव ने बताया कि लोहटिया निवासी ओमप्रकाश, उनकी पत्नी राजकुमारी और बेटी बॉबी चंदौली में शादी में शामिल होने के लिए कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ से कोटा-पटना एक्सप्रेस में चढ़ रहे थे।
इस दौरान उनकी पत्नी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के पायदान के बीच फंस गईं। उन्हें बचाने के दौरान बेटी भी किनारे आ गई। यह देख महिला सिपाही बबीता शर्मा ने बिना किसी देरी के बुजुर्ग महिला को खींच लिया। साथ ही बेटी को प्लेटफॉर्म के किनारे से दूर कर दिया। उन्होंने महिला सिपाही का धन्यवाद किया। इस पूरे घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज