वाराणसी। रविवार को दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार से स्कूल खुलेंगे और बच्चे विद्यालयों में पहुंचेंगे। कड़ाके की ठंड व गलन को देखते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्कूलों को 27 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया था।
दरअसल, पिछले 20 दिनों से वाराणसी में कड़ाके की ठंड और गलन का असर रहा। वहीं कोहरा का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा। ऐसे में जिलाधिकारी ने कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था। रविवार को ठंड काबू में रही। ऐसे में अब सोमवार से स्कूल खुलेंगे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज